कौशांबी , जनवरी 28 -- त्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बुधवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों के विरोध में सवर्ण आर्मी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया एवं जिलाधिकारीको ज्ञापन देकर नए नियम वापस करने की मांग की गई।

सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ता आज जिला पंचायत परिसर में इकट्ठा हो कर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर यूजीसी के नए नियम को तत्काल वापस लिए जाने संबंधी ज्ञापनजिला अधिकारी को दिया। इस अवसर पर सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष अभिषेक पांडे ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग केनयेनियम सवर्णों के हित में नहीं है बल्कि उनके लिए काला कानून है। इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित