कानपुर , जनवरी 27 -- यूजीसी-2026 के नए नियमों को लेकर देश भर में जारी विरोध के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि समाज को बांट कर राजनीतिक लाभ लेने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का यह नया शिगूफा है और सरकार विभिन्न वर्गों के बीच जान बूझ कर वैमनस्यता पैदा कर रही है। श्री बाजपेई ने यूजीसी के नये नियमो को लेकर विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि भाजपा ने हमेशा नफरत की राजनीति को हवा दी है क्योंकि इनके पास गरीबी,बेरोजगारी और विकास का कोई मुद्दा नहीं है। कभी मंदिर विवाद को लेकर धार्मिक भावनाये भड़का कर,तो कभी नोटबंदी को लेकर लोगों को लाइन में लगवा कर तो कभी किसान आंदोलन को हवा देकर भाजपा ने अपना हित साधा है। पूज्यनीय शंकराचार्य का अपमान और अब यूजीसी के नये नियमों को लाकर सरकार सामाजिक विद्वेष को भड़काने का काम कर रही है।
उन्होने कहा कि जनता अब भाजपा के हथकंडो को भलीभांति समझ चुकी है और अगले साल प्रदेश से इनकी विदाई तय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित