लखनऊ , फरवरी 04 -- राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक दिन पूर्व इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में यूजीसी के नए बिल को लेकर दो छात्रगुटो के बीच हुए विवाद को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कानून के विरोध में उतरे सवर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ भाजपा सरकार की पुलिस "मेहमान नवाज़ी और मनुहार" करती दिखी, जबकि उसी कानून के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज, धक्का-मुक्की और घसीटने जैसी कार्रवाइयाँ की गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित