, Jan. 27 -- वाशिंगटन, 27 जनवरी (वार्ता/स्पुतनिक) यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत अगले एक - दो दिनों में ईरान के खिलाफ अभियान शुरू के लिए तैयार हो जाएगा। समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
रिपोर्टों के अनुसार अमेरिकी सेना ने क्षेत्र में अपने हमलावर दस्ते को मजबूत करने के लिए एक दर्जन अतिरिक्त युद्धक विमान भी भेजे हैं।
इससे पहले दिन में, फॉक्स न्यूज ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा कि यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत स्ट्राइक ग्रुप हिंद महासागर में सेंटकॉम के जिम्मेदारी वाले क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित