देहरादून , मार्च 22 -- ऑल मीडिया जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (अमजा) उत्तराखंड ने लीज निरस्तीकरण को लेकर उच्च न्यायालय में चल रहे वाद के बहाने देश की सबसे पुरानी बहुभाषीय समाचार एजेंसी यूएनआई के दिल्ली मुख्यालय में कार्यरत पत्रकारों से क्षोभजनक हिंसक दुर्व्यवहार की घोर निंदा की है।
अमजा के अध्यक्ष बृजेंद्र हर्ष तथा महामंत्री रवींद्रनाथ कौशिक ने इस प्रकरण को पत्रकारों के अपमान और स्वतंत्र पत्रकारिता पर प्रहार बताते हुए कहा है कि यूएनआई के अभावग्रस्त पत्रकार पहले ही उत्पीड़न और शोषण के शिकार हैं, जिसके विरुद्ध वे अपनी लडाई लड रहे थे, लेकिन उच्च न्यायालय के आदेश के बहाने संपत्ति खाली कराने को पुलिस और प्रशासन ने जिस प्रकार समाचार प्रेषण के संवेदनशील और तनावपूर्ण समय में पत्रकारों को वरिष्ठ प्रबंधन से संपर्क का अवसर बिना दिये और अदालती नोटिस दिखाये बिना जैसे शत्रुवत व्यवहार किया, वह इस सरकार में अभूतपूर्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित