नयी दिल्ली , दिसंबर 15 -- भारतीय युवा कांग्रेस ने सोमवार को जंतर मंतर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में वोट चोरी के खिलाफ "वोट चोर, गद्दी छोड़" नारा देते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
श्री चिब ने वोट चोरी का नारा दोहराते हुए कहा कि भाजपा-आरएसएस और चुनाव आयोग मिलकर जनादेश की लगातार चोरी कर रहे है, लेकिन कांग्रेस के सिपाही लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर डट कर खड़े रहेंगे। अब ये लड़ाई और तेज होगी, क्योंकि जनादेश की चोरी सबसे बड़ा देशद्रोह है। 'वोट चोरी' देश के संविधान पर हमला है, जो हमें अंबेडकर जी ने दिया।
उन्होंने कहा आज देश में बेरोजगारी और प्रदूषण है, क्योंकि मोदी जी 'वोट चोरी' करके सरकार चला रहे हैं। अगर ये 'वोट चोरी' नहीं करते तो इन्हें डर होता कि जनता इन्हें मिनटों में सरकार से बाहर कर देगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित