नयी दिल्ली , फरवरी 23 -- कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल ने कहा है कि भारत मंडपम एआई समिट में भारतीय युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन पूरी तरह लोकतांत्रिक और मुद्दा आधारित था और वह कोई व्यवधान नहीं ,बल्कि बेरोज़गारी तथा अन्य संकटों से जूझ रहे करोड़ों युवाओं की आवाज़ था।

श्री सेंथिल ने सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि युवा कांग्रेस का प्रदर्शन शांतिपूर्ण और वैश्विक लोकतांत्रिक मानकों के अनुरूप था, लेकिन सरकार ने दमन का रास्ता चुना है। चार युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गंभीर धाराएँ लगायी गयी हैं। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने और कई स्थानों पर छापेमारी की भी जानकारी मिल रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में बार-बार बहस की मांग के बावजूद मोदी सरकार ने चुप्पी साध रखी है। प्रधानमंत्री द्वारा देश के डेटा को "बेचने" वाली समझौते की बात युवाओं को सच्चाई दिख रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित