नयी दिल्ली , फरवरी 09 -- युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एप्स्टीन फाइल्स में नाम आने और पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे की पुस्तक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी के खिलाफ मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता वरुण पांडे ने यह जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता 10 फरवरी को दोपहर एक बजे यहां जंतर मंतर पर एकत्रित होंगे और धरना प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता युवा संगठन के अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में श्री मोदी का नाम एप्स्टीन फाइल्स में सामने आने तथा जनरल नरवणे की पुस्तक पर उनकी चुप्पी के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित