भीलवाड़ा , फरवरी 16 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के गांधीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवती से दुष्कर्म की कोशिश और उसे धमकाने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी की पहचान नीलेश कुमार के रूप में हुई है। उस पर एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती से जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने और बाद में उसे धमकाने का भी आरोप है।

उन्होंने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित