सतना , दिसंबर 23 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक युवती द्वारा नगर पालिका निगम के चौकीदार पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल चौकीदार को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार रात कोलगवां थाना क्षेत्र के सेमरिया चौक स्थित टाउन हॉल में तैनात चौकीदार रामसुख प्यासी उम्र 60 वर्ष पर एक अज्ञात युवती ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू चौकीदार की कमर से थोड़ा ऊपर लगा है, जिससे वह घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित