देहरादून , मार्च 26 -- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस की तत्परता से प्रसन्न "देवभूमि सनातनी एकता मंच" ने युवक द्वारा बहला फुसला कर ले गयी युवती को सकुशल बरामद करने वाली टीम को गुरुवार को सम्मानित किया।गौरतलब है कि एक विशेष सम्प्रदाय के नाबालिग युवक द्वारा बहला फुसला कर उत्तर प्रदेश ले जायी गयी दूसरे संप्रदाय की युवती को स्थानीय पुलिस ने सकुशल बरामद किया था।
संगठन के सचिव शशिकांत सिंघल ने बताया कि उनके संज्ञान में एक मुस्लिम युवक द्वारा हिन्दू युवती को भगाने का मामला आया। जिस पर संगठन ने सक्रियता से आज मयूर विहार चौकी और संबंधित थाना रायपुर पुलिस के सहयोग से युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपर्द कर दिया। इस अभूतपूर्व सहयोग के लिए संगठन ने सम्बन्धित पुलिस टीम को सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम में थाना प्रभारी, गिरीश नेगी, चौकी इंचार्ज संजय रावत, जांच अधिकारी अष्टभुज बलूनी प्रमुख रूप से शामिल थे।
इस अवसर पर, संगठन अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, मंत्री सतीश कंसल, कोषाध्यक्ष अमित गोयल, सोनू गुप्ता, संजय सुमिताभ, महिला मोर्चा से मीना पवार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित