शिवपुरी , दिसंबर 18 -- मध्यप्रदेश की शिवपुरी पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपए के इनामी फरार दो आरोपियों को एक व्यक्ति को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित किए जाने के मामले में गिरफ्तार किया है।

पिछोर पुलिस सूत्रों ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम रुक्मणी यादव (20) एवं उसके प्रेमी इंदर सिंह यादव (36) बताए हैं। सूत्रों ने बताया कि आरोपी महिला के पति धर्मेंद्र यादव (25) ने 18 अगस्त की रात अपनी ससुराल ग्राम दबिया में जहर खा लिया था। उसे उपचार के लिए झांसी ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके जांच शुरू की तो पता लगा कि मृतक की पत्नी एवं इंदर सिंह के बीच प्रेम प्रसंग है। दोनों ने महिला के पति को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया। इस मामले में पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। इनकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित