चित्तौड़गढ़ , जनवरी 21 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि 14 जनवरी को शंकर सिंह (22) पुत्र भगवान सिंह रावना राजपूत निवासी मंगरोप, थाना मंगरोप, जिला भीलवाड़ा को रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने महादेव होटल संचालक एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा रात्रि को बंधक बना लिया और उस पर बैट्री, टायर चोरी आदि के झूठे आरोप लगाकर उससे बेरहमी से मारपीट की। इससे उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि थानाधिकारी श्यामाराम ने आरोपियों कन्हैयालाल अहीर, श्यामलाल सालवी, सत्य नारायण गुर्जर और कानाराम जाट को गिरफ्तार करके उनसे घटना में प्रयुक्त हथियार और वाहन बरामद किये। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित