उज्जैन , जनवरी 15 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज उज्जैन प्रवास के दौरान शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय के समीप निर्माणाधीन गीता भवन का अवलोकन किया।

यह भवन जी प्लस टू निर्मित किया जाएगा। अप्रैल 2026 में इसके पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसकी निर्माणकर्ता एजेंसी पीडब्ल्यूडी पीआईयू है। इसकी कुल क्षमता 1250 सीटर होगी।

गीता भवन का निर्माण 5.11 एकड़ में किया जा रहा है तथा इसकी लागत लगभग 34 करोड़ रुपए की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित