भोपाल , अक्टूबर 18 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज धनतेरस का पर्व किसान सम्मेलन के माध्यम से किसानों से सीधा संवाद करके मनाएंगे।

ये सम्मेलन मुख्यमंत्री निवास पर होगा।

इसके साथ ही वे राजगढ़ एवं सीहोर जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। डॉ यादव ब्यावरा में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के खातों में 277 करोड़ की राहत राशि का अंतरण करेंगे। साथ ही इस दौरान लगभग 33 करोड़ की लागत से ब्यावरा नगर जल प्रदाय योजना भी शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री भूमिपूजन करेंगे। ब्यावरा में करीब 193 करोड़ रुपए के 41 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण होगा।

मुख्यमंत्री सीहोर जिले के बिलकिसगंज झागरिया में किसानों को 118 करोड़ रुपए से अधिक की फसल क्षति राहत राशि देंगे। ये राहत राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से दो लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित