नयी दिल्ली , फरवरी 13 -- जीएसटी सुधारों और नीतिगत प्रोत्साहनों के दम पर घरेलू बाजारों में वाहनों की बिक्री में तेजी का सिलसिला जनवरी में भी जारी रहा और दुपहिया तथा तिपहिया वाहनों के खंड में रिकॉर्ड थोक बिक्री दर्ज की गयी।

वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में घरेलू बाजारों में यात्री वाहनों की कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 4,49,616 इकाई पर पहुंच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित