जयपुर , दिसंबर 18 -- रेलवे अतिरिक्त यात्री यातायात के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल (एक ट्रिप) रेलसेवा का संचालन करेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09703 जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25 दिसंबर को (एक ट्रिप) जयपुर से 08.10 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.25 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09704, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 26 दिसंबर को (एक ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से 10.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.30 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, विक्रमगढ आलोट, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस गाडी में एक फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, दो सैकण्ड एसी, छह थर्ड एसी, नौ द्वितीय शयनयान, चार द्वितीय साधारण श्रेणी एवं दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बें होगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित