जयपुर , अप्रैल 16 -- उत्तर पश्चिम रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए 17 अप्रैल को जयपुर-खड़की एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (एक फेरा) चलायेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाडी संख्या 09703, जयपुर-खड़की एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा (एक ट्रिप) शुक्रवार को जयपुर से पूर्वाह्न 11 बजे रवाना होकर अगले दिन 10 बजे खड़की पहुंचेगी।
स्पेशल ट्रेन का दुर्गापुरा, वनस्थली निवाई, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम ,वडोदरा, सूरत ,वसई रोड़, कल्याण, लोनावला एवं पुणे स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 15 द्वितीय शयनयान, तीन साधारण श्रेणी एवं दो एसएलआर डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित