जयपुर , मार्च 26 -- राजस्थान के मुख्मयंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 'इंतजारशास्त्र' अभियान पर पलटवार करते हुए कहा है कि यह इंतजार शास्त्र नहीं है, यह झूठ का शास्त्र है।
श्री शर्मा ने गुरुवार को श्री गहलोत के इन सवालों का करारा जवाब देते हुए कहा कि खोखली जादूगरी का झूठ केवल भ्रम पैदा करता है। याद रहे, भ्रष्टाचार में लिप्त हर एक की बारी आयेगी। उन्होंने कहा कि जिन्होंने इंतजार शास्त्र लगा रखा है। वह उन्हें कहना चाहते हैं कि वो कोई ना कोई ट्विटर से करते हैं। यह इंतजार शास्त्र नहीं है, यह झूठ का शास्त्र भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित