यांगून , फरवरी 17 -- उत्तरी म्यांमार के काचिन में सोमवार रात एक जेड खदान ढहने से कई लोगों के लापता होने की आशंका है।

यह घटना हपाकांत टाउनशिप में स्थानीय समयानुसार कल रात करीब 9:30 बजे हुई। खदान ढहने के बाद बड़ी संख्या में लोग बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर जमा हो गए, लेकिन खदान के बहुत बड़े पैमाने पर ढहने के कारण काम में रुकावट आई।

काचिन राज्य पुलिस के अनुसार जब यह हादसा हुआ तब खदान में करीब 50 लोग काम कर रहे थे। हालांकि कुछ लोग भागने में कामयाब रहे, लेकिन लापता लोगों की सही संख्या की पुष्टि नहीं हुई है और अभी तक वहां कोई फंसा हुआ व्यक्ति नहीं मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित