बेंगलुरु , अप्रैल 11 -- मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कर्नाटक के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। तटीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने के आसार जताये गये हैं।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, तटीय कर्नाटक में रुक-रुक कर बारिश के साथ बिजली गिरने कीघटनायें हो सकती हैं, जबकि आंतरिक क्षेत्रों में दिनभर हल्की से मध्यम बारिश और बादल छाये रहने के आसार हैं। प्रशासन ने समुद्र में खराब स्थिति और मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों और मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में मानसून पूर्व गरज-चमक होते रहने का अनुमान है। अब तक हालांकि मौसम के कारण किसी बड़े व्यवधान की खबर नहीं है, लेकिन अधिकारी मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाये हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित