बरेली , दिसंबर 02 -- मौलाना तौकीर रजा और समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खां करीबियों की अवैध संपत्ति और निर्माण पर प्रशासन सख्त हो गया है। बरेली विकास प्राधिकरण ने मंगलवार दोपहर बाद पुराना शहर स्थित मौलाना तौकीर और सपा नेता आजम खां क़रीबियों के बारातघरों पर बुलडोजर चलाया।

मुस्लिम बाहुल्य संवेदनशील क्षेत्र सूफी टोला इलाके में दो बड़े बरातघरों ऐवान- ए- फरहत और गुड मैरिज हॉल पर प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाया। बरेली विकास प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि निर्माण पूरी तौर से अवैध है, इसलिए कार्रवाई हुई है। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित