नयी दिल्ली , जनवरी 19 -- रेलवे ने मौनी अमावस्या के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए तीन जनवरी से 18 जनवरी तक देशभर में प्रयागराज के लिए 244 विशेष ट्रेनें चलायी और साढ़े चार लाख लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया।

रेलवे ने सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि मौनी अमावस्या के दौरान देशभर में 244 विशेष ट्रेनें चलाई गयीं, जिससे श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित हुई। इनमें से उत्तर रेलवे की ओर से 31 ट्रेनें चलाई गयीं। वहीं उत्तर मध्य रेलवे की ओर से 158 ट्रेनें और पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से 55 ट्रेनें चलाई गयीं। इन ट्रेनों ने लगभग 4.5 लाख यात्रियों को सेवा दी। रेलवे ने बताया कि त्योहारों के मौसम में परेशानी मुक्त यात्रा और सुरक्षित यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए विशेष सेवाओं की योजना बनाई गयी और उन्हें सावधानीपूर्वक प्रबंधित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित