मोहाली , अप्रैल 02 -- पंजाब के मोहाली के न्यू चंडीगढ़ इलाके के गांव होशियारपुर में बुधवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। हमलावरों ने करीब सात से आठ राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सीआईए और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घर की दीवारों और गेट पर गोलियों के निशान मिले हैं जिन्हें सबूत के तौर पर कब्जे में लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित