मुंबई , जनवरी 26 -- मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल की एक नई बड़ी फिल्म का ऐलान हो गया है।

इस फिल्म का फिलहाल वर्किंग टाइटल एल367 रखा गया है। इसे फिल्म को विष्णु मोहन निर्देशित करेंगे, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म मेप्पडियन से काफी तारीफ बटोरी थी और नेशनल अवॉर्ड भी जीता था।

यह फिल्म बड़े बजट और बड़े स्केल पर बनाई जाएगी और कहा जा रहा है कि यह श्री गोकुलम मूवीज़ की अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक हो सकती है। फिल्म को बैजू गोपालन और वी सी प्रवीन मिलकर प्रोड्यूस करेंगे, जबकि कृष्णमूर्ति एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर होंगे।

मेकर्स इस प्रोजेक्ट को इंटरनेशनल लेवल का बनाने की तैयारी में हैं। इसमें बड़े एक्टर्स के साथ-साथ विदेश और बॉलीवुड के टॉप टेक्निकल टैलेंट को भी शामिल करने की योजना है। शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है और बाकी कास्ट और टीम की जानकारी आने वाले दिनों में सामने आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित