हरिद्वार , फरवरी 02 -- उत्तराखंड के हरिद्वार कोतवाली के लक्सर क्षेत्र में पांच दिनों से लापता युवक सन्नी की हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर मृतक के ही दोस्त रोहित उर्फ बालू को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 30 जनवरी को रसूलपुर उर्फ कंकरखाता निवासी महिला ने अपने 20 वर्षीय पुत्र सन्नी के दोस्तों के साथ घर से जाने और वापस न लौटने की सूचना पुलिस को दी थी, जिस पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित