नयी दिल्ली , मार्च 13 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वह मोदी सरकार की सच्चाई को सामने लाते हैं इसलिए उनकी आवाज को दबाया जाता है लेकिन इस सच को कोई नही दबा सकता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊर्जा सुरक्षा से समझौता किया है।

श्री गांधी ने कहा कि मोदी सरकार सच नहीं सुन सकती है। वह संसद में सच बोलते हैं तो सरकार उनकी आवाज दबाती है। उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है और उनका माइक बंद कर दिया जाता है।

कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा "मैंने संसद में कहा कि मोदी सरकार ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता किया है-माइक बंद कर दिया गया। फिर मैंने मोदी जी का नाम एपस्टीन फ़ाइल में होने का जैसे ही ज़िक्र किया-माइक बंद कर दिया गया। मैंने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और एपस्टीन से जुड़े सवाल उठाए - माइक बंद कर दिया गया। मैंने उनकी बेटी की कंपनी में सोरोस के पैसे लगे होने पर बात करने की कोशिश की - माइक बंद कर दिया गया।"श्री गांधी ने कहा कि एक बात दब नहीं सकती कि श्री मोदी ने 'समर्पण' किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित