पुड्डुचेरी , मार्च 25 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन अप्रैल को केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी का दौरा करेंगे और नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के समर्थन में एक रोड शो करेंगे।

यह जानकारी बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वी. रामलिंगम ने पत्रकारों को दी। श्री रामलिंगम ने मीडिया सेंटर के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। मीडिया सेंटर का उद्घाटन पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और अन्य लोगों ने किया था। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजग ने अपने गठबंधन सहयोगियों को अंतिम रूप दे दिया है और बिना किसी रुकावट के सीटों के बंटवारे की प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं, उन्होंने दावा किया कि विपक्षी कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन में अभी भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि भाजपा के सभी दस उम्मीदवारों के नामांकन पत्र चुनाव आयोग द्वारा स्वीकार कर लिए गए हैं। नामांकन पत्र कल जांच-पड़ताल के दौरान वे पूरी तरह से सही पाए गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित