नयी दिल्ली , फरवरी 12 -- विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संबंधित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस वीडियो से अनभिज्ञता जतायी है जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति यह कहते सुने जा सकते हैं कि 'वह श्री मोदी का राजनीतिक करियर बर्बाद नहीं करना चाहते' लेकिन साथ ही कहा है कि अगर ऐसा वीडियो है तो उस पर उचित कार्रवाई की जायेगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को साप्ताहिक ब्रीफिंग में सवालों के जवाब में कहा , " आप जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, मैंने उसे नहीं देखा है। यदि इस प्रकार का कोई वीडियो है, चाहे वह सही हो या गलत, हम उस पर उचित कार्रवाई करेंगे।"उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया में श्री ट्रंप का यह वीडिया वायरल हो रहा है जिसमें वह यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि वह श्री मोदी से प्रेम करते हैं लेकिन यह कहकर उनका राजनीतिक करियर बर्बाद नहीं करना चाहते।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित