नयी दिल्ली , दिसंबर 30 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शक्ति, न्याय तथा एकता को प्रदर्शित करने वाली संस्कृत की एक सुभाषितम् को मंगलवार को साझा करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर सुभाषितम् को साझा करते हुए कहा "आज ही के दिन 30 दिसंबर, 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में साहस और पराक्रम के साथ तिरंगा फहराया था।"उन्होंने कहा कि इतिहास का यह क्षण राष्ट्र को याद दिलाता है कि स्वतंत्रता केवल आकांक्षा से प्राप्त नहीं होती, बल्कि शक्ति, कड़ी मेहनत, न्याय और सामूहिक संकल्प से गढ़ी जाती है और आज उन्होंने जो सुभाषित दी है वह इसी भाव को अभिव्यक्त करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित