नयी दिल्ली , नवंबर 08 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें एक महान दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता बताया।

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की भी कामना की।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ''एक्स'' पर श्री आडवाणी के निस्वार्थ कर्तव्य और दृढ़ सिद्धांतों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित