मेरठ , फरवरी 22 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मेरठ से 12930 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजाओं का शुभारंभ किया। इससे पहले श्री मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और यहां से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो का सफर किया।
श्री मोदी आज दोपहर यहां पहुंचे थे। शताब्दी नगर मेरठ हेलीपैड पर प्रधानमंत्री का स्वागत करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। यहां से उन्होने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर एवं मेरठ मेट्रो राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होने विजिटर गैलरी का अवलोकन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित