नयी दिल्ली , दिसंबर 16 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा शोक जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।
प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को और घायलों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से क्रमश: 2 लाख रुपये घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित