नयी दिल्ली , जनवरी 22 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ टेलीफोन पर बातचीत कर दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की।
श्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि दोनों का मानना है कि विकासशील देशों के हितों की रक्षा के लिए भारत और ब्राजील की साझेदारी जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित