नयी दिल्ली , अप्रैल 15 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पोइला बैशाख, विशु और रोंगाली बिहू सहित विभिन्न क्षेत्रीय नव वर्ष के अवसर पर देशभर के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता तथा परंपराओं पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में इन त्योहारों को मनाने वाले नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं दीं। बंगाली समुदायों द्वारा व्यापक रूप से मनाए जाने वाले बंगाली नव वर्ष पोइला बैशाख के अवसर पर श्री मोदी ने कहा, "शुभ नबोबर्शो! पोइला बैशाख पर शुभकामनाएं।"केरल में मनाए जाने वाले फसल उत्सव विशु की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, "आपका विशु शानदार हो!" इस त्योहार को अत्यंत शुभ माना जाता है और इसे विशुक्कनी जैसे अनुष्ठानों और पारिवारिक मेल-मिलाप के साथ मनाया जाता है, जो समृद्धि और नवजीवन का प्रतीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित