नयी दिल्ली , दिसम्बर 23 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
श्री मोदी ने मंगलवार को कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना जीवन समाज के वंचित वर्गों के कल्याण के साथ-साथ कृषि की प्रगति और किसानों की समृद्धि के लिए समर्पित कर दिया। कृतज्ञ राष्ट्र देश के निर्माण में उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित