नयी दिल्ली , फरवरी 26 -- कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेल अबीव में इजराइल की संसद में बुधवार को दिए अपने भाषण पूरी तरह से इजरायल का बचाव किया है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने गुरुवार को यहां एक बयान में कहा कि इजरायल की संसद कनेसेट में श्री मोदी में जो भी बात कही उसमें इजरायल का बचाव था। कांग्रेस मांग करती रही है कि इजरायली संसद में श्री मोदी गाजा में हुये नरसंहार का मुद्दा भी उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित