अदीस अबाबा , दिसम्बर 17 -- इथियोपिया यात्रा के दूसरे और अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को यहां अदवा विजय स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। यह स्मारक उन बहादुर इथियोपियाई सैनिकों को समर्पित है जिन्होंने 1896 में अदवा की लड़ाई में राष्ट्र की संप्रभुता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। स्मारक अदवा के नायकों के अदम्य उत्साह और देश की स्वतंत्रता, गरिमा और मजबूती की गौरवशाली विरासत के लिए सम्मान स्वरूप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित