नयी दिल्ली , फरवरी 03 -- दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत आज एक विश्वसनीय वैश्विक आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है जिसका प्रमाण अंतरराष्ट्रीय व्यापार फैसलों और निवेशकों के बढ़ते भरोसे में साफ दिखाई देता है।
श्री साहिब सिंह ने मंगलवार को बजट 2026-27 को "नेक्स्ट जेनरेशन बजट" बताते हुए कहा कि यह बजट भारत की आर्थिक नींव को और मजबूत करने के साथ-साथ दिल्ली के विकास को नई रफ्तार देगा। श्री मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत आज एक विश्वसनीय वैश्विक आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है जिसका प्रमाण अंतरराष्ट्रीय व्यापार फैसलों और निवेशकों के बढ़ते भरोसे में साफ दिखाई देता है।
अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने के फैसले का उल्लेख करते हुए श्री साहिब सिंह ने इसे भारत के लिए बड़ी आर्थिक उपलब्धि बताया और कहा कि यह दुनिया के भारत की मजबूती, स्थिरता और विकास क्षमता पर बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा "यह साफ दिखाता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज एक मजबूत और भरोसेमंद वैश्विक आर्थिक शक्ति बन चुका है। इससे हमारे निर्यातकों को लाभ मिलेगा, निवेश बढ़ेगा और व्यापार के नए अवसर खुलेंगे।यह बजट आज के फायदे के लिए नहीं, बल्कि आने वाले भारत के निर्माण के लिए है। यह 2047 तक विकसित भारत - और उसके साथ विकसित दिल्ली - का रोडमैप तैयार करता है।"दिल्ली में बुनियादी ढांचे के विस्तार पर प्रकाश डालते हुए श्री साहिब सिंह ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में लोक निर्माण विभाग को सड़क विकास के लिए 805 करोड़ मिले हैं, जबकि 2026-27 के लिए विभाग केंद्र सरकार से लगभग 1,200 करोड़ की केंद्रीय सहायता और आवंटन प्राप्त करने की दिशा में प्रयास करेगा, जिससे बड़े पैमाने पर सड़कों के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के कार्य किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित