नयी दिल्ली , मई 04 -- पश्चिम एशिया संकट के लंबा खिंचने के मद्देनजर ऊर्जा सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 15 से 20 मई तक चार यूरोपीय देशों नीदरलैंड, स्वीडन, नार्वे और इटली की यात्रा पर जाने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार श्री मोदी की चार देशों की यात्रा के पहले चरण में 15 से 17 मई को नीदरलैंड, 17 मई को स्वीडन , 17 से 19 मई तक नार्वे और 19 से 20 मई तक इटली की यात्रा पर जाने की संभावना है।

अभी विदेश मंत्रालय की ओर से श्री मोदी की यात्रा के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है लेकिन सूत्रों के अनुसार इस यात्रा से संबंधित सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

यह भी संभावना है कि श्री मोदी इस दौरान कुछ देर के लिए संयुक्त अरब अमीरात में भी रूक सकते हैं।

यूरोपीय संघ के साथ गत जनवरी में मुक्त व्यापार समझौते के बाद श्री मोदी की यूरोपीय देशों की यह पहली यात्रा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित