नयी दिल्ली , फरवरी 19 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उनके नाम के आगे 'स्वामी' लगाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे 'सांस्कृतिक दरिद्रता' और 'अशोभनीय' बताया।
सुश्री बनर्जी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं स्तब्ध हूं। एक बार फिर से हमारे प्रधानमंत्री ने बंगाल की महान हस्तियों के प्रति अपनी सांस्कृतिक असंवेदनशीलता को आक्रामक रूप से दिखाया है।"उन्होंने कहा कि संत की जयंती पर श्रद्धांजलि देने की कोशिश में प्रधानमंत्री ने उनके नाम के आगे एक ऐसा और गलत उपसर्ग लगाया जो पहले कभी नहीं लगा। सुश्री बनर्जी ने रामकृष्ण आंदोलन के पारंपरिक संदर्भ पर जोर दिया और कहा कि श्री रामकृष्ण को लंबे समय से 'ठाकुर' के रूप में पूजा जाता रहा है, जिसका मतलब 'भगवान' है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित