दरभंगा, अप्रैल 11 -- बिहार में दरभंगा के सांसद एवं लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सचेतक गोपाल जी ठाकुर ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिथिला क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई है और विभिन्न योजनाएं लगातार धरातल पर उतारी जा रही हैं, जिनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
सुलभ इंटरनेशनल सोशल आर्गेनाईजेशन ने आज "सृजनी सेंटर फॉर डेवलपमेंट" का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित स्वागत सत्र "गरिमा से महिला-नेतृत्व विकास तक" विषय पर आयोजित था।
सांसद गोपाल जी ठाकुर ने इस सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं, जिससे क्षेत्र में आधारभूत संरचना, रोजगार और सामाजिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है।
सांसद ने कहा कि विकास कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए गैर-सरकारी संगठनों की भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र और सामाजिक संगठनों के समन्वय से योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव है और इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारने के लिए गैर-सरकारी संगठनों और सरकारी संस्थाओं के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित