भीलवाड़ा , मार्च 04 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर रील साझा करने पर पुलिस ने तीन युवकों को बुधवार को हिरासत में ले लिया ।

थाना प्रभारी लोकपाल सिंह ने बुधवार को बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें तीन युवक आपस में संवाद कर रहे हैं। रील में युवक श्री मोदी के लिये अत्यंत आपत्तिजनक बात कहते सुनाई दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित