कोलकाता , जनवरी 12 -- मीडिया स्कॉलर पामेला फिलिपोस ने तर्क दिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजनीतिक संचार रणनीति ने भारत के मीडिया परिदृश्य में एक निर्णायक बदलाव किया है और उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीधे जनता से बात की है।
सुश्री फिलिपोस ने एपीजे कोलकाता लिटरेरी फेस्टिवल के 27वें संस्करण में कहा कि पुराने मीडिया से मोदी ने रणनीति के तहत किनारा किया और वह राजनीतिक संचार में एक महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आये। उन्होंने कहा कि 2000 के दशक की शुरुआत में टेलीविजन पत्रकार करण थापर द्वारा असहज और लगातार सवालों का सामना करने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद से बड़े पैमाने पर संवाददाता सम्मेलनों से परहेज किया है।
सुश्री फिलिपोस ने कहा कि श्री मोदी ने जल्दी ही समझ लिया था कि सोशल मीडिया कितना ताकतवर हो सकता है। सोशल मीडिया ने उन्हें जनता से सीधे जुड़ने का मौका दिया, जिससे पत्रकार, सवाल और एडिटोरियल जांच-पड़ताल खत्म हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित