, May 5 -- इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी शामिल हुए। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने चर्चा के दौरान कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया एवं पूर्व मंत्री सह विधायक नीतीश मिश्रा भी शामिल हुए। बैठक में कार्यक्रम को सफल, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने कहा कि इस शपथ ग्रहण समारोह में लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा सहित बिहार के अन्य केंद्रीय मंत्री और एनडीए के नेता पहुंचेंगे।
श्री सरावगी ने कहा कि ऐतिहासिक गांधी मैदान में इस समारोह की तैयारियां चल रही हैं। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, जहां राज्यपाल अता हसनैन मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
इस बैठक में बिहार सरकार के कई पूर्व मंत्री, विधायक, विधान परिषद सदस्य, प्रदेश के पदाधिकारी, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, जिला प्रभारी भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित