मोतिहारी , अप्रैल 06 -- सिक्युरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज लिमिटेड (एसआईएस) पूर्वी चंपारण जिले में बड़े पैमाने पर सुरक्षा कर्मियों की बहाली करेगी।

यह भर्ती अभियान जिला नियोजन पदाधिकारी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत जिले के सभी 15 प्रखंड परिसरों में चरणबद्ध तरीके से भर्ती शिविर लगाए जाएंगे।

कंपनी के इंस्पेक्टर राहुल कुमार तिवारी ने बताया कि एसआईएस एशिया की अग्रणी बहुराष्ट्रीय सुरक्षा सेवा कंपनियों में शामिल है और देश की प्रमुख रोजगार प्रदाता कंपनियों में से एक है। वर्तमान में कंपनी में लगभग चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी कार्यरत हैं और इसका वार्षिक कारोबार करीब 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक है।उन्होंने बताया कि सुरक्षा सैनिक, सुरक्षा पर्यवेक्षक, सीआईटी एवं सुरक्षा अधिकारी के पदों पर बड़ी संख्या में भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रखंडवार कार्यक्रम तय किया गया है, जिसके अनुसार 06 अप्रैल को मोतिहारी, 07 अप्रैल को सुगौली, 08 अप्रैल को रक्सौल, 09 अप्रैल को तुरकौलिया, 10 अप्रैल को ढाका, 11 अप्रैल को केसरिया, 13 अप्रैल को चकिया, 15 अप्रैल को हरसिद्धि, 16 अप्रैल को रामगढ़वा, 17 अप्रैल को अरेराज, 18 अप्रैल को कल्याणपुर, 20 अप्रैल को नरकटिया, 21 अप्रैल को केसरिया, 22 अप्रैल को चिरैया और 24 अप्रैल को मधुबन प्रखंड परिसर में भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे।

भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि न्यूनतम ऊंचाई 162 सेंटीमीटर और वजन 50 से 90 किलोग्राम अनिवार्य है। अभ्यर्थियों का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना भी जरूरी है।चयनित उम्मीदवारों का पंजीकरण कर उन्हें कंपनी के आरटीए बहियारा प्रशिक्षण केंद्र में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान रहने-खाने की व्यवस्था कंपनी द्वारा की जाएगी तथा आवश्यक किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण सिविल डिफेंस के प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगाप्रशिक्षण के बाद उम्मीदवारों को कंपनी की आवश्यकता के अनुसार विभिन्न स्थानों पर नियुक्त किया जाएगा। वेतनमान के तहत सुरक्षा जवानों को 13,000 से 28,000 रुपये, सुपरवाइजर को 21,000 से 30,000 रुपये तथा सुरक्षा अधिकारी को 27,000 से 34,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके अलावा पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, फैमिली पेंशन, प्रमोशन, इंक्रीमेंट और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित