अलवर , दिसम्बर 14 -- राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा क्षेत्र में रविवार को एक मोटर साइकिल के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
थानाधिकारी हरदयाल सिंह यादव ने बताया कि एक मोटर साइिकल पर चार युवक सवार थे जो अपने गांव बरखेड़ा से जा रहे थे कि दोपहर में कलसाड़ा में बाईपास पर अचानक मोटर साइकिल का संतुलन बिगड़ गया और मोटर साइकल सड़क से उतरकर सीधे पेड़ से जा टकराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित