भीमावरम , दिसंबर 23 -- पश्चिम गोदावरी जिले के पेनुमंत्रा मंडल के पोलमुरु गांव में मंगलवार तड़के एक दुकान से मोटरसाइकिल के टकराने की घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि मृतक येलेटी राजू (19), येलेटी अंजीबाबू (25) और कोल्लू सत्यनारायण (28) क्रिसमस पर्व के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पोलमुरु गांव जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित