नयी दिल्ली , जनवरी 21 -- प्रसिद्ध अफ्रीकी राजनेता, समाजसेवी और मानवाधिकार कार्यकर्ता ग्रासा माशेल को वर्ष 2025 का इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार के लिए चुना गया है।

इंदिरा गांधी स्मारक न्यास ने बुधवार को इस सम्मान की घोषणा करते हुए बताया कि 2025 का इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार सुश्री माशेल को देने का निर्णय लिया गया है।

न्यास की ओर से जारी बयान बयान के अनुसार पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और पूर्व विदेश सचिव शिवशंकर मेनन की अध्यक्षता वाली अंतरराष्ट्रीय जूरी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं, बच्चों के अधिकारों, आर्थिक सशक्तीकरण तथा मानवीय कार्यों में सुश्री माशेल के अतुलनीय योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान देने का निर्णय लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित