बेंगलुरु , दिसंबर 26 -- कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने मैसूर पैलेस के पास हीलियम सिलेंडर फटने से एक वेंडर की मौत के मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

डॉ. परमेश्वर ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट मिल गई है। उन्होंने कहा, "एक व्यक्ति, जो लखनऊ का रहने वाला था, हीलियम से गुब्बारे भरकर बेच रहा था। उसने अपने पास एक हीलियम सिलेंडर रखा हुआ था और वह सिलेंडर फट गया। हीलियम सिलेंडर के फटने की परिस्थितियों का हमें नहीं पता।"गृह मंत्री ने कहा कि विभाग के अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा, "हम देखेंगे कि उसे सिलेंडर कहां से मिला और क्या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ था। इन सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और फिर हम तय करेंगे कि क्या कार्रवाई करनी है। उस व्यक्ति की मौत हो गई है।"पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार रात करीब 20.30 बजे मैसूर पैलेस के जयमार्तंडा गेट के पास उस समय हुई , जब एक गुब्बारे वाला वहां गुब्बारों में जब हीलियम भर रहा था और इसी दौरान दौरान हीलियम सिलेंडर फट गया। धमाके में वेंडर की मौके पर ही मौत हो गई और चार से पांच अन्य लोग घायल हो गए। इनमें ज्यादातर पैलेस इलाके में घूमने आए सैलानी थे। शहर की पुलिस ने बाद में एक मौत की पुष्टि की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित